डंपर की टक्कर से मिनी लोडर चालक की मौत

Spread the love

देहरादून। झाझरा में पावंटा हाईवे पर बेकाबू लोडर से सामने से आ रहे मिनी लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में मिनी लोडर चालक की मौत हो गई। मौके पर डंपर छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि हादसा मंगलवार सवेरे करीब सवा पांच हुआ। कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि झाझरा में सुभारती अस्पताल के पास 16 टायरा डंपर ने सामने से मिनी लोडर (छोटे हाथी) को टक्कर मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मिनी लोडर चालक संजय सिंह (25) पुत्र गंगा शरण सिंह मूल निवासी गोरखपुर, यूपी हाल निवासी निकट पुराना पोस्ट अफिस, सेलाकुई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि डंपर सेलाकुई से शहर की तरफ आ रहा था और मिनी लोडर प्रेमनगर से सेलाकुई की तरफ जा रहा था। उन्होंने कहा कि डंपर को मौके से पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *