उत्तराखंड

अल्मोड़ा में न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में अब लगातार ठंड का सितम बढ़ रहा है। न्यूनतम पारा लुढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रहा है। इससे सुबह-शाम ठंड में काफी इजाफा हो गया है। हालांकि दिन में धूप खिलने से फिलहाल लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिल रही है। शनिवार को भी दिन भर धूप खिली रही, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया, लेकिन इसके बाद भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, ठंड बढ़ने के साथ ही अब लोग घरों की छतों और पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!