उच्च शिक्षा मंत्री 18 से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 18 सितंबर से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेगें। इस दौरान मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेगें।
जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 18 व 19 सितम्बर को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। मंत्री 18 सितम्बर को जिला चिकित्सालय पौड़ी में खुशियों की सवारी का शुभारंभ करेगें। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात पाबौ के विडोलस्यूं के 13 गांवों हेतु पसीणा एवं मरोड़ा में जिओ मोबाइल टावरों के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद मंत्री पाबौ विकासखंड मुख्यालय भवन के भूमि पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में खुशियों की सवारी का शुभारंभ करेंगे। सांय को काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज कालों के भवन का भूमि पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात कालों, बजवाड़, माथोलि, पीटोटी क्षेत्र हेतु जिओ मोबाइल टावरों के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बार शहीद मंजीत नेगी के घर सांत्वना देने हेतु पहुंचेगें। उसके बाद मंत्री त्रिपालीसैंण के लिए प्रस्थान करेंगे। 19 सितंबर काबीना मंत्री राजकीय इंटर कॉलेज रिस्ती के भूमि पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात मंत्री मिजगांव गांव हेतु (कठूड खाल) में पेयजल योजना का शिलान्यास, राजकीय हाईस्कूल कुठखाल में भवन के भूमि पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मंत्री पट्टी ढाईज्यूली के 19 बूथों के बूथ पालक, बूथ संयोजक एवं बूथ पीएलए शक्ति केंद्र के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष पैठाणी, मंडल महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *