मंत्री डॉ०धन सिंह रावत का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

Spread the love

चमोली। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि मा० राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) उच्चशिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबन्धन एवं पुर्नवास, उत्तराखण्ड सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ० धन सिंह रावत 03 मई 2021 को सांय 5:30 बजे कार द्वारा कर्णप्रयाग पहुंचेंगे। डॉ शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद गोपेश्वर पहुॅचकर रात्रि विश्राम गोपेश्वर में करेंगे। अगले दिन 04 मई को जिला कार्यालय सभागार में प्रात: 10:30 से कोविड 19/जिला योजना अनुश्रवण समिति 2020-21 व आपदा प्रबन्धन की बैठक लेंगे। अपराह्न 01:15 बजे राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रेक्षाग्रह का शिलान्यास, 2:15 बजे राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में स्मार्ट क्लासरूम/सेमिनार हॉल में ई-लाइबे्ररी का विधिवत शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे गोपेश्वर से गैरसैंण के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरसैंण का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम लोनिवि गैरसैंण में करेंगे। अगले दिन 05 मई को प्रात: 9 बजे राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण के चाहरदीवारी व प्रवेश द्वार का शुभारम्भ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *