मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

Spread the love

 

नई टिहरी। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने जिला समाज कल्याण विभाग के समक्ष गेट मीटिंग कर मांगों पर कार्यवाही न होने को लेकर रोष जाहिर किया। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने गेट मीटिंग के दौरान कहा कि मांगों पर गौर न हुआ तो प्रदेश संगठन के नेतृत्व में आंदोलन में तेजी लाई जायेगी। शनिवार को उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला समाज कल्याण विभाग के सामने जनजागरण गेट मीटिंग कर नारेबाजी करते हुए 21 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही की प्रदेश सरकार से मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर जल्दी ही गौर नहीं करती है, तो एसोसियेशन आंदोलन की रणनीती तेज करेगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की मांग है कि कनिष्ठ सहायक के पद लेवल चार में 25500-81100 अनुमन्य किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के वर्तमान कुल स्वीत 6 प्रतिशत पदों में से 03 प्रतिशत पदों को उच्चीत कर उपनिदेशक प्रशासक एवं प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी लेबल 67700-208700 किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समूह ख के राजपत्रित पद का गजट नोटिफिकेशन किया जाय। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य और दायित्वों का निर्धारण पद की गरिता के अनुरूप किया जाय। 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाय आदि हैं। इस मौके पर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट, सचिव उत्तम सिंह नेगी, राजीव नेगी, विनोद डबराल, विजय पाल चौहान, प्रदीप सजवाण, सुशीला भट्ट, सैफाली पंवार, सीमा भटनागर, राजेंद्र सिंह, मनमोहन पडियार, चंद्रेश्वर थपलियाल, नारायण सिंह, अतर सिंह, योगेश बहुगुणा, अमित बलोनी, गौतम, मनोज, अनिता बडोनी, सरोजनी, सुशीला भट्ट, रजनी डबराल, ममता उनियाल, स्वाति, राजेश, आशीष नैथानी, रविंद्र सिंह चौहान, कैलाश रावत, बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *