मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई

गोपेश्वर। कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने, कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की चमोली शाखा से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार का धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया है। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया। शाखा अध्यक्ष राकेश नेगी और महामंत्री गिरिजा प्रसाद कोठियाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने एक सभा की। उन्होंने लंबित कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय या विभाग का दर्जा देने, कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट से स्नातक करने और वेतनमान संशोधित करने की मांग की गई है। इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तहसीलदार का लिंक अधिकारी घोषित करने, पदोन्नति के लिए कलेक्ट्रेट संवर्ग में 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने, वरिष्ठ एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के रिक्त पदों पर समय से पदोन्नति करने तथा पारस्परिक और निजी अनुरोध के आधार पर लंबित स्थानांतरण प्रकरणों का निस्तारण करने की मांग उठाई गई है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष घरिया, जैसमीन जैकब, संतोष सिंह रावत, अब्बल सिंह बिष्ट, अब्बल सिंह खत्री, किशोर चौहान, जगमोहन सिंह गुसांई, मैराज सादिक, जगदंबा पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *