गुमशुदा रिक्रूट कांस्टेबल को किया बरामद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: 17 अप्रैल को ट्रैनिंग सेंटर सी कंपनी लाइन जीआरआरसी लैंसडौन से गायब होने वाले रिक्रूट कांस्टेबल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रशिक्षण बटालियन गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडाउन के सूबेदार युवराज सिंह ने थान में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि रिक्रूट कांस्टेबल संदीप चंद्र बिना बताए कहीं चला गया है। बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने बताया कि रिक्रूट आरक्षी संदीप चंद्र को लालढांग श्यामपुर जिला हरिद्वार में उसके घर से सकुशल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *