नाबालिग के लापता होने की गुमशुद्गी दर्ज

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर निवासी एक नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने कोतवाली में नाबालिग की गुमशुद्गी दर्ज कर जल्द ढूंढने की मांग की है। बुधवार को वार्ड तीन निवासी नाबालिग की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी बीते मंगलवार से लापता है। बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि लापता नाबालिग के परिजन की तहरीर के आधार पर गुमशुद्गी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *