मिट्टी की संरचना को समझना अति आवश्यक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शुक्रवार को ग्रामीण विज्ञान समिति द्वारा हल्दूखाता में उत्तराखंड में जैविक खेती विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद प्रकाश बहुखंडी, बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। किसान गिरीश उनियाल ने बताया कि सफलता पूर्वक खेती करने के लिए मिट्टी की संरचना को समझना अति आवश्यक है। उन्होंने किस प्रकार जैविक संसाधनों द्वारा बिना डीएपी और यूरिया प्रयोग किये खेत की उर्वरता को बनाये रखा जा सकता के बारे में बताया। कृषक गोविंद बहुखंडी ने बताया कि इस मिट्टी में बड़ी ऊर्जा है इसकी उर्वरता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। संगोष्ठी का संचालन गौरव जोशी ने किया। इस मौके पर संयोजक रोशन लाल कुकरेती, शिक्षाविद् गिरिराज रावत, हेमेन्द्र, महिला आयोग सदस्य विनीता भट्ट, मंजू रावत, सतीश ध्यानी, आलोक कुकरेती, योगेन्द्र चमोली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *