विधायक ने भाजपा पर लगाया मंदिरों का व्यापार करने का आरोप

नई टिहरी : प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सनातनी परंपराओं, पौराणिक मंदिरों और धर्म का खुले तौर पर व्यापार करने पर उतारू हो आई है। जो अनिष्टकारी है। उत्तराखंड की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि केदारनाथ मंदिर 12 ज्योर्तिलिंगों में है। इसका कहीं पर कोई प्रतीकात्मक मंदिर बनाया ही नहीं जा सकता है। बुधवार को नई टिहरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि जनता भाजपा के मंदिरों, धर्म और सनातनी परंपराओं के व्यापार करने की नीति को लेकर सामने खड़ी होगी और इस तरह के कृत्यों को आगे नहीं बढ़ने देगी। केदारनाथ बाबा का मंदिर अन्यत्र बनाया जाना किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *