विधायक आदेश चौहान ने जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की

Spread the love

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक चौहान ने ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान व सीतापुर क्षेत्र में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। इस दौरान आदेश चौहान ने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिये कोरोनाकाल में लगभग 80 लाख के उपकरण उपलब्ध कराए। 40 साल पुरानी व अधूरी पड़ी सीवेज व्यवस्था को सुदृढ कराया है। पूरे ज्वालापुर क्षेत्र में इन्शुलेटर वायर डलवाकर बिजली व्यवस्था का दुरूस्त किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नागरिक सुविधाओं को सहज सुलभ बनाया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता उज्जवल पंडित ने कहा कि विकास कार्यो में विधायक आदेश चौहान के योगदान को देखते हुए जनता अवश्य उन्हें अपना सहयोग देगी। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अंकुर मेहता, शशिकांत, नितिन चौहन, आयुष चौहन, पराग जिंदल, अंकुर पालीवाल, अनिमेष मैत्रेय, राजकुमार चौहान, पीयूष चौहान, शिवम श्रोत्रिय, वंश चौहान, रवि चौहान, योगेंद्र अग्रवाल, गौरव झा, दीपक झा, प्रशांत चौहान, मोहित शर्मा, शिवांश मैत्रेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *