आज रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Spread the love

आज रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहरुद्रप्रयाग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे हेलीकप्टर से गुलाबराय मैदान में उतरने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए सांकेतिक रूप से डोर-टू-डोर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगेंगे। इसके बाद गुलाबराय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं बैठक करेंगे।
गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के बारे में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने बताया कि यह उत्तराखंड और विशेष रूप से रुद्रप्रयाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री के यहां पांच तरह के कार्यक्रम हैं। सुबह 11 बजे हेलीकप्टर से रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। जबकि 12 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीधे अलकनंदा-मंदाकिनी स्थित भगवान रुद्रनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन करेंगे। इसके बाद वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए सांकेतिक रूप से डोर-टू-डोर जनता से जनसमर्थन मांगेंगे। बताएंगे कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते पांच सालों में जो कार्य किए उसके आधार पर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। जबकि रुद्रप्रयाग में अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों में वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। गृह मंत्री गोपेश्वर, नारायणबगड़, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग और श्रीनगर में कुल 9 हजार लोगों से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद महिला एवं बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति के भाइयों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री 11 बजे से 4 बजे तक यह कार्यक्रम करेंगे। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ड कुलदीप आजाद नेगी, आईटी प्रमुख हिमांशु संतानी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *