उत्तराखंड

विधायक बेहड़ ने की वार्डों के कांग्रेसियों के साथ की समीक्षा बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। विधायक तिलक राज बेहड़ ने आवास विकास स्थित अपने कार्यालय में शहर के सभी वार्डों के कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कांग्रेसी सभासद और कार्यकर्ताओं के साथ वार्डों में चल रहे अथवा स्वीत किये गए विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। गुरुवार से प्रारंभ हुई दो दिवसीय बैठकों के दौरान विधायक बेहड़ ने सभासदों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उनके वार्ड में विकास कार्य से सम्बंधित सुझाव मांगे और वार्ड की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के सुझावों व योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर अगली विधायक निधि के प्रस्तावों में सम्मिलित करने का भरोसा दिया। बेहड़ ने कहा कि शहर के सभी वार्डो का बराबर विकास किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए और अधिक बजट दिया जायेगा। बेहड़ ने कहा कि वह प्रत्येक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी का पूरा सम्मान करते हुए दलगत राजनीति की सोच से ऊपर उठकर विकास करते है। पूरी विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में बराबर विकास कराना उनका दायित्व है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, गुड्डू तिवारी, ओम प्रकाश दुआ, सभासद रणजीत नगरकोटि, लियाकत अंसारी, हसीब अहमद, राजकुमार कोली, जगरूप सिंह गोल्डी, फिरासत खान, नजाकत खान, इन्तजार मालिक, दानिश मालिक, मोहम्मद आरिफ,तोसीफ अंसारी, सईदुल रहमान, अफसार कुरैशी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!