विधायक भगत ने 37 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया

Spread the love

हल्द्वानी। विधायक बंशीधर भगत ने रविवार को कालाढूंगी में सिंचाई विभाग की 37 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक भगत ने कहा, इस योजना से काश्तकारों की सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान होगा। कहा, विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह के समझौते को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि सिंचाई नहरों और गूलों की मरम्मत आदि को सरकार ने 37़3 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि की मंजूरी दी गई है। इस दौरान कालाढूंगी, कोटाबाग क्षेत्र के ठेकेदारों ने विधायक भगत का स्वागत किया। इस मौके पर एसडीओ गणेश पांडे, केसी रजवार, हरीश भट्ट, यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, गोपाल बुढलाकोटी, महेंद्र द्गिारी, हरीश मेहरा, मो़ मेहताब, मेहमूद हसन, कमल बोहरा, यामीन सैफी, राजेंद्र जलाल, उमेश तिवारी, मनोज पंत, बाल किशन सुयाल, दीप तिवारी शामिल रहे।
सफारी शुरू कराने की मांग
लाढूंगी। कर्बेट ग्राम विकास समिति ने ब्रिटिश कालीन आयरन फाउंड्री के जीर्णोद्घार कार्य के लिए विधायक भगत का आभार जताते हुए कालाढूंगी में जंगल सफारी शुरू कराने की मांग को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति के राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, दीपक शर्मा, इंद्र बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *