विधायक चौधरी ने किया जिला चिकित्सालय की पैथेलजी में सीबीसी मशीन का हुआ शुभारंभ

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में अब मरीजों को खून की जांच के लिए पैथेलजी में और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को यहां एक नई सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट) मशीन का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक मशीने से एक बार में करीब 80 सैम्पलों की जांच करने में मदद मिलेगी। सोमवार को जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ड राजीव पल, वरिष्ठ फीजिशियन ड राजीव गैरोला, वरिष्ठ पैथेलजिस्ट मीनष कुमार, ड बीएस बिष्ट की मौजूद्गी में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने पैथेलजी में सीबीसी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे एक ओर जिला अस्पताल में मरीजों की खून की जांच करने में मदद मिलेगी वहीं नगर के साथ ही दूर दराज के लोगों को आसानी से खून की जांच कराने में बाहरी क्षेत्रों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्हें धन और समय की बचत भी होगी। विधायक ने कहा कि अस्पताल को निरंतर सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आने वाले समय में और भी अत्याधुनिक उपकरण, संसाधन एवं मैन पवर बढ़ाई जाएगी ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। इस मौके पर सीएमएस ड राजीव पल ने विधायक एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लैब टैक्नीशियन बलवीर जगवाण, अरुण चमोला सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एवं जनता मौजूद थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *