विधायक चीमा ने किया फ्री मेडिकल कैम्प का शुभारंभ

Spread the love

 

 

काशीपुर। प्रसिद्घ चौती मेले में इलेक्ट्रो होम्योमेडिकल एसो़ अफ इंडिया द्वारा लगाए गए नि:शुल्क मेडिकल र्केप का शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने फीता काटकर किया। शनिवार को चौती मेला परिसर में लगाये गये चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक चीमा ने कहा कि मानवता की सेवा के क्षेत्र में इस तरह के र्केप काफी सराहनीय होते हैं। र्केप आगामी 15 दिनों तक लगाया जाएगा। जिसमे मेले में आने वाले मां के भक्तों को कोई भी परेशानी होने पर ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच, बुखार आदि का चेकअप करके फ्री दवाए उपलब्ध कराई जायेगी। इस मौके पर ब्लक प्रमुख अर्जुन कश्यप, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, इलेक्ट्रो होम्योपैथी डक्टर्स एसो़क के प्रदेशअध्यक्ष ड. जेपी वशिष्ठ, एसो़क के प्रभारी ड़ सुरेश राजपूत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ड़ गिरीश चंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी डज़फर सैफी, र्केप व्यस्थापक ड़ ज्ञान सिंह सैनी, ड़ नावेद जाफरी, ड़अनिल शर्मा, ड़वैभव शर्मा, ड़राहत अली, ड़चंद्रपाल सिंह चौहान, ड़ नंदकिशोर सागर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *