उत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को जानना जरूरी : प्रो़ शेखर पाठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पं़ मदन मोहन उपाध्याय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे पद्मश्री प्रो़ शेखर पाठक ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन के नायकों के इतिहास के बारे में युवाओं को जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने आजादी के दौरान उत्तराखंड के वीर सेनानियों के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं के साथ जानकारी साझा की। शनिवार को इतिहास विभाग की ओर आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा विवि के प्रो़ अनिल जोशी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में पूरे देश में आजादी के नायकों को याद किया जा रहा है। जोकि वर्तमान के लिए बहुत प्रासंगिक है। उन्होंने महात्मा गांधी और आंदोलन में महिलाओं के योगदान के बारे में भी अवगत कराया। हैदराबाद से पहुंचीं प्रो़ रेखा पांडेय ने भी छात्र-छात्राओं समसामयिक विषयों की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो़ एके जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अमृत महोत्सव को युवाओं के लिए जरूरी बताया। कलेज की डीन प्रो़ भरतजी उपाध्याय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हिमांशु उपाध्याय, चंदन सिंह डांगी, ड़ अंजूम अली, ड़ पूनम पंत आदि मौजूद रहे।
पर्वतीय अंचल से पलायन पुस्तक का हुआ विमोचनरू कार्यक्रम में अतिथियों ने ड़ उपासना शर्मा की लिखी किताब ‘पर्वतीय अंचल से पलायन का विमोचन किया। ड़ उपासना ने बताया कि पुस्तक में विस्तार से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन के कारणों व समाधान के बारे में बताया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!