विधायक ने किया पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने सोमवार को जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से लंपी वायरस को लेकर जानकारी हासिल की। कहा कि लंपी वायरस को रोकने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण किया जाए।
सोमवार को पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से लंपी वायरस की रोकथाम व टीकाकरण की जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने विधायक को बताया कि लंपी वायरस पर रोकथाम के लिए जिले में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि जिले के हर ब्लाक में जाकर टीकाकरण किया जाए और पशुपालकों को लंपी वायरस को लेकर जागरूक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *