Uncategorized

विधायक ने किरया उज्जवला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने उज्जवला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। कहा यहां रहने वाली बेटियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा का विशेष ध्यान जरूरी है। इसके लिए संस्था को जिम्मेदारी से काम करना होगा। उन्होंने संस्था को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मंगलवार को विधायक चंद्रा पंत नगर के नजदीक उज्ज्वला पुर्नवास केंद्र पहुंची। उन्होंने केंद्र का संचालन कर रही कार्ड संस्था के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कोरोना संकट के बीच यहां रहने वाली बेटियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने संस्था को बेटियों के लिए खेलकूद व शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संस्था के सुरेंद्र आर्या व निर्मला पांडे ने केंद्र संचालन में आ रही आर्थिक परेशानी विधायक के साथ साझा की। जिस पर उन्होंने संस्था को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक पंत ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर संस्था को सुरक्षा उपकरण भेंट किए। यहां वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता पंत, कंचन उप्रेती, मनोज पांडे, सुनीता शर्मा, अनीशा गगन्याल, नीरज जुकरिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!