मानसून शुरू होने से पहले ही मौसम अपने रंग दिखाने लगा

Spread the love

बागेश्वर। मानसून शुरू होने से पहले ही मौसम अपने रंग दिखाने लगा है। शुक्रवार की रात को जिले भर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे नाले व गधेरे उफान पर आ गए। सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। वहीं शनिवार को तेज धूप निकलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। बीते तीन दिनों से शाम और रात के समय बारिश होने का सिलसिला जारी है। हालांकि दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात को भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। कपकोट में भारी बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ा। नाले, गधेरे और नदियां उफान पर आ गई। ग्रामीण सड़कों पर भी मलबा भर गया। भारी बारिश के कारण सरयू नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी भी गंदा हो गया। जिससे कई स्थानों पर लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। इधर नदी के जलस्तर बढ़ने से कई नहरों में मलबा भर गया। कुछ नहरों के हेड भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह को भी जिला मुख्यालय में बारिश होने के आसार बने थे। हालांकि बाद में मौसम ने मिजाज बदला और तेज धूप निकल आई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *