आधुनिक कंट्रोल रूम की होगी स्थापना, सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा शहर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार में आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाये रखने, आपराधिक घटना घटित होने पर अभियुक्तों को ट्रेस करने, संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखने के साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ ही शहर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
इस संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के प्रयासों से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी के साथ सीएसआर योजना के तहत एमओयू साइन किया गया। एमओयू में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे और महाप्रबंधक बीईएल विशेश्वर पुच्चा ने हस्ताक्षर किए। योजना के अंतर्गत बीईएल द्वारा एक करोड़ की लागत से शहर में 50 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंपनी द्वारा कोटद्वार शहर में सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। जिसमें वीडियो वॉल व कम्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। आधुनिक कंट्रोल रूम बनने के बाद पुलिस की पूरी तकनीकी सेल एक ही जगह से सभी काम को देख सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *