खेलों को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार कर रही बेहतर कार्य : अमित कुमार

Spread the love

अशीहार कराटे मिक्स मार्शल आर्टस के खिलाड़ियों ने जीते 8 गोल्ड और 4 रजत पदक
हरिद्वार। गाजियाबाद में आयोजित फस्र्ट नेशनल ई अशीहार कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराते हुए 8 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल किए। चैंपियनशिप में 10 राज्यों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अशीहार कराटे मिक्स मार्शल आट्र्स के उत्तराखंड चीफ ’अमित कुमार चौधरी’ ने बताया कि हरिद्वार उत्तराखंड से 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल हासिल किए। उन्होंने बताया कि ’दिवीशा सिंह 7 वर्ष आयु वर्ग में’, अभ्युदय सिंह 11 वर्ष आयु वर्ग में, मुस्कान उनबींद ने 15 वर्ष आयु वर्ग में, श्रेयशी भारद्वाज 9 वर्ष आयु वर्ग में, आरुषि पुंडीर 10 वर्ष आयु वर्ग में, हर्षित कुमार पाली 12 वर्ष आयु वर्ग में, आंशिक नेगी ने 8 वर्ष आयु वर्ग में, ऋषभ बिष्ट ने 10 वर्ष आयु वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा अभिमन्यु पाल ने 7 वर्ष आयु वर्ग में, दिव्यांश पाल ने 5 वर्ष आयु वर्ग, आदिल्य कुमार और अबिराज ने 12 वर्ष आयु वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर हरिद्वार और उत्तराखंड का मान बढ़ाया। अमित कुमार चौधरी ने हर्ष जताते हुए कहा कि अशीहारा कराटे खिलाड़ियों को आत्मरक्षा का गुर सिखाता है। हरिद्वार के खिलाड़ी धर्मनगरी का मान बढा रहे हैं। राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी परचम लहराने का काम कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। टोक्यों में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर खिलाडियों को पुरूस्कृत किया जाना खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाता है। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि बालक बालिकाओं को अशीहारा कराटे में प्रशिक्षण लेना चाहिए। आत्मरक्षा जरूरी है। शरीर रोगों से मुक्त हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *