देश-विदेश

आरएसएस मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में हर हर गंगे अभियान के तहत शनिवार को नागपुर (टंहचनत) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (त्ैै) मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (डवींद ठींहूंंज) ने संघ के मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। आरएसएस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल में पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगे का चित्र लगा दिया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी प्रोफाइल में तिरंगे का चित्र लगा लिया है।
संघ ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 48 सेकेंड का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें भागवत व अन्य पदाधिकारी अलग-अलग मौकों पर तिरंगा फहराते देखे जा सकते हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्र ध्वज के प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करते रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस महीने की शुरुआत में सवाल किया था कि क्या नागपुर में अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्र ध्वज नहीं फहराने वाला संगठन अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री के आग्रह को मानेगा।
आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। संघ ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पर अपने संगठन के झंडे को हटाकर राष्ट्र ध्वज लगाया है। ठाकुर ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता श्हर घर तिरंगा मुहिम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इससे पहले, आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा था कि इस तरह की चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। आरएसएस हर घर तिरंगा और आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों को पहले ही अपना समर्थन दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!