मोहित बिष्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार

Spread the love

-मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर मोहित बिष्ट को सात दिवसीय विशेष शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने स्वयंसेवियों से नशे से दूर रहकर व अनुशासित होकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि कै. पीएल खन्तवाल ने स्वयंसेवियों को इन सात दिवसीय विशेष शिविर की दिनचर्या को अपने जीवन में उतारकर अनुशासित होकर कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम समाज सेवा करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। विपुल उनियाल ने स्वयंसेवियों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की तथा उन्हें इसी प्रकार आगे भी निरन्तर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ सहयोगी के रूप में सौरभ रावत व तनुजा गुसाईं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह, कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल सिंह, राहुल शर्मा, वेद प्रकाश बुड़ाकोटी, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो-03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *