दीपावली पर पटाखा फोडते हुए एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर क्षेत्र कोटद्वार में दीपावली के पावन पर्व पर पटाखा फोड़ते समय एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गये। गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा नुकसान नही हुआ। सभी लोगों को उपचार करके घर भेज दिया गया है।
बुधवार को दीपावली मनाते समय दो दर्जन से अधिक लोग पटाखा फोड़ते समय जख्मी हो गये। घायलों को राजकीय बेस चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। झुलसे हुए लोगों में अवनीश 18 वर्ष, आशीष 43 वर्ष, सोनिका 20 वर्ष, मनीष 30 वर्ष, मुकेश 35 वर्ष, विकास 31 वर्ष, जगमोहन 37 वर्ष आयुष रावत 19 वर्ष, प्रियंका 29 वर्ष, शांति 32 वर्ष, यशपाल 34 वर्ष, नितिन 25 वर्ष, पंकज 26 वर्ष, सुरेंद्र सिंह 40 वर्ष, सुमन देवी 29 वर्ष हेमंत 32 वर्ष, मुकेश 40 वर्ष, साक्षी 16 वर्ष, मोहित 21 वर्ष, मनोज 38 वर्ष मीनाक्षी 35 वर्ष, आदित्य 13 वर्ष, संजय 46 वर्ष, रूद्रांश 11 वर्ष, मनोज 40 वर्ष, अक्षित 7 वर्ष, विशाल 22 वर्ष, अभिजीत 4 वर्ष, शौर्य 45 वर्ष, राहुल 28 वर्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *