लोन में बंधक मकान फर्जीवाड़े से बेचा

Spread the love

देहरादून। लोन में बंधक मकान को फर्जीवाड़े बेच दिया गया। खरीदार पक्ष को एक साल बाद उस वक्त पता लगा जब लोन लेने वाली कंपनी मकान पर कब्जा लेने आई। पीड़ित ने इसके बाद फर्जीवाड़ को लेकर एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्य भूषण सिंह नेगी ने बताया कि एजाज राव निवासी टीएचडीसी कालोनी की तहरीर पर विकास कुमार निवासी टीएचडीसी कलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एजाज ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर में कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम देहरा खास में दर्ज मकान की रजिस्ट्री उनकी पत्नी के नाम पर कराई। मकान 16 जून 2020 को 34 लाख रुपये में खरीदा। इस दौरान कहा गया कि मकान पर किसी तरह का कोई कर्ज या देनदारी नहीं है। 13 फरवरी 2021 को एयसिल कंपनी ने मकान पर नोटिस चस्पा किया। जिसमें लिखा गया कि विकास कुमार ने लोन लेकर वापस नहीं चुकाया है। इसलिए कंपनी उस पर कब्जा ले रही है। इसका पता लगने पर पीड़ित ने आरोपी पक्ष से संपर्क किया। इस दौरान सामने आया कि आरोपी फर्जीवाड़े से उनके नाम पर लोन में बंधक मकान की रजिस्ट्री की। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *