इलाज को नोएडा गए परिवार के घर चोरों का धावा
हल्द्वानी। इलाज के सिलसिले में नोएडा गए परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने दामाद को दी। दामाद ने लाखों के सामान की चोरी होने का अंदेशा जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक हीरानगर निवासी पीयूष गोयल ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि उनके ससुर ष्ण कुमार सिंघल निवासी डहरिया पत्नी संतोष सिंघल के साथ 24 मार्च को उपचार के सिलसिले में नोएडा गए थे। वहां उनका बेटा और बहू रहते हैं। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी खिड़की की ग्रिल टूटी हुई है। ससुर ने घटना की जानकारी उनको दी। पुलिस के साथ दामाद मौके पर पहुंचे तो देखा अलमारी और लकर के ताले टूटे हुए हैं। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त है। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। वहीं, पीड़ित ष्ण कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार शाम तक हल्द्वानी पहुंच पाएंगे। बताया कि अलमारी और लकर में 10 से 12 लाख का सामान रखा था। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज जांचें जा रहे हैं। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।