उत्तराखंड

मां चंडिका ने दिया भक्तों को आशीर्वाद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपयाग : तल्लानागपुर क्षेत्र की नारी देवी चंडिका ने मुख्यालय के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर जनता को आशीर्वाद दिया। देवी ने केदारघाटी के अनेक गांवों का भ्रमण करने के बाद अब दक्षिण दिशा में भ्रमण शुरू किया है। जहां देवी घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रही है। वहीं भक्त भी मां का पुष्प एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत कर रहे हैं। गुरुवार को चंडिका देवी ने मुख्य बाजार, महादेव मोहल्ला, न्यू मार्केट, नया बस अड्डा, सुविधानगर, भाणाधार, गुलाबराय होते हुए रात्रि विश्राम रैतोली में किया। इस दौरान भक्तों ने देवी का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि बीते 17 नवंबर से नौज्यूला क्षेत्र के नारी गांव की मां चंडिका की देवरा यात्रा शुरू हुई थी। करीब सात माह तक चलने वाली देवरा यात्रा में अब तक मां चंडिका करीब 350 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुकी है। देवी ने अपने भक्तों के साथ ही धियाणियों के घर जाकर कुशलक्षेम पूछी। जबकि कई मंदिरों में भेंट कर चुकी है। बीती 19 मार्च को मां चंडिका की देवरा यात्रा नारी गांव से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए जयमंडी गांव पहुंची थी। जिसके बाद 20 मार्च को गांव में भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के बाद रात्रि प्रवास के लिए जिला मुख्यालय के व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट के घर पहुंची थी। गुरुवार को सुबह पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां चंडिका की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान मां चंडिका के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद मां चंडिका ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। चारों दिशाओं की देवरा यात्रा पूर्ण करने के बाद आगामी जून माह में नारी गांव स्थित मूल मंदिर में 11 दिवसीय विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। ताकि क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि में इजाफा हो सके। इस मौके पर देवरा यात्रा के अध्यक्ष दीक्षराज रावत, संरक्षक जयकृत सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह बत्र्वाल, राजमोहन सिंह सजवाण, गजे सिंह सजवाण, गोविंद नेगी, विजय सजवाण, यशवंत रावत, जयवीर सिंह बिष्ट, विक्की बिष्ट, गंगा प्रसाद सेमवाल, भानुप्रसाद सेमवाल, हरिकृष्ण मलवाल, सुरेंद्र सजवाण सहित कई भक्तजन मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!