संस्ति और सभ्यता की जननी है मां गंगा: चिन्मयानंद

Spread the love

हरिद्वार। गंगा दशहरा पर्व पर उत्तरी हरिद्वार स्थित पावन धाम आश्रम में मां गंगा की मूर्ति स्थापित विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। संतों ने मां गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला। पंजाब, हरियाणा, गुजरात से पहुंचे श्रद्घालुओं ने भी पूजन में शामिल होकर देश की सुख-समृद्घि की कामना की। श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद ने कहा कि मां गंगा भारत देश का गौरव है। गंगा की पवित्रता, निर्मलता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। आज के दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के संरक्षक स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने कहा कि मां गंगा इस पावन धरा पर ईश्वर का साक्षात स्वरूप है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि देश को सांस्तिक रूप से समृद्घ करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका है। महामंत्री सुनील गर्ग और कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि धर्म व अध्यात्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष ड़ भरत अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, योगेश गर्ग, वेदांत प्रकाश, दर्शन सिंगला, पार्षद अनिरुद्घ भाटी, कन्हैया खेवड़िया, विदित शर्मा, आकाश भाटी, राजू दास आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *