जोशियाड़ा तट पर मां गंगा की मूर्ति लगाई

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा भागीरथी तट पर रविवार को मां गंगा की भव्य मूर्ति का अनावरण और व्यू प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। बाड़ाहाट पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान और गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ मूर्ति का अनावरण किया। जोशियाड़ा तट पर दो साल के अथक प्रयासों के बाद व्यू प्वाइंट के साथ मां गंगा की 5 फीट ऊंची भव्य मूर्ति विराजमान हो गई। गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि मां गंगा की मूर्ति कोलकाता से बनकर आई है, जिसको प्रसिद्ध मूर्तिकार संजय सरकार ने बनाया है।
जोशियाड़ा तट पर भक्तों के बीच मां गंगा की यह मूर्ति बेहद आकर्षण का केंद्र बनी है। मगरमच्छ पर सवार मां गंगा की चतुर्भुज मूर्ति के एक हाथ में कमल तो दूसरे हाथ में जल से भरा घड़े के साथ एक हाथ जनमानस को आशीष देते हुए, एक हाथ शांति और सद्भाव स्वच्छता और सौम्यता का संकेत और संदेश दे रही है। मगरमच्छ हिंदू धर्मग्रंथों में देवी मां गंगा का वाहन मगरमच्छ को बताया गया है। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, सभासद वंदना नौटियाल, संतोषी राणा, सुषमा डंगवाल, सुनीता नेगी, आदित्य चौहान, देवराज सिंह बिष्ट, मनीष पंवार, मनोज शाह, ईओ शालिनी चित्रण, जितेंद्र कुड़ियाल, कुसुम राणा, सुशांत राणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *