22 अगस्त से शुरू होगी माँ नंदा देवी की लोकजात

Spread the love

चमोली। मां नंदा की लोकजात यात्रा 22 अगस्त से शुरू होगी। शुक्रवार को सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर प्रांगण में महापंचायत की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमें मां नंदा की लोकजात के सफल आयोजन पर मंथन हुआ। शुक्रवार को महापंचायत ने मां नंदा कुरुड़ मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया है। जिसमें सुखवीर सिंह रौतेला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, हर्षवर्द्घन बिष्ट को सचिव, राजेंद्र प्रसाद गौड़ को सहसचिव और विक्रम सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम प्रधान कुरुड़ रेखा देवी, पूर्व अध्यक्ष भागवत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव फरस्वाण और मोहन सिह नेगी को संयोजक मंडल में रखा गया है। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए रवाना होंगी। तीन सितंबर को नंदा सप्तमी के दिन दशोली की डोली की बालपाटा और बधाण की डोली की बेदनी नामक स्थान में विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। मंदिर समिति के पदाधिकारी यात्रा के रास्तों में आपदा से हुई क्षति की मरम्मत के लिए शीघ्र जिलाधिकारी से भेंट करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, अनिल बिष्ट, ल्वाणी प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह खत्री, मुंशी चंद्र गौड़, दिनेश प्रसाद गौड़, अशोक गौड़, प्रकाश, सुभाष, राजेंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, उमेश चंद्र, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *