जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गंगा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड के छात्रों को गंगा के महत्व की जानकारी देते हुए संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नूतन कुकरेती ने किया। बीएड की छात्राओं ने गंगा आरती की प्रस्तुति दी गई। कॉलेज के चेयरमैन योगंबर सिंह ने बताया कि गंगा हमारे धर्म की आस्था का प्रतीक है, जिसे स्वच्छ बनाए रखना समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि भारत सरकार ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया। कहा कि गंगा की सफाई के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाए है, जिसमें एक नमामि गंगे है। सपना व विपुल ने बायोलाजिक आक्सीजन डिमांड, यूटोफिकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सिद्धार्थ, अनु, अभिषेक, असमा, प्रखर, सर्वज्ञ, आयुष, रेखा, प्रियंका ने गंगा सरंक्षण से संबधित चित्र, स्लोगन व निबंध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आकांक्षा और नेहा ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर डा. प्रभा जोशी, डा. रूनमी शर्मा, मानसी, श्वेता रावत मौजूद रहे।