छात्रों को अनुशासित रहने व कठिन परिश्रम करने को प्रेरित किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर खेल मैदान में कीर्तिनगर ब्लॉक की दो दिवसीय क्षेत्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रीडा रैली का रंगारंग आगाज हुआ।
प्रतियोगिता का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख क्षेत्र पंचायत कीर्तिनगर सोहन सिंह पंवार एवं विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी ने किया। मुख्य अतिथि पंवार ने छात्र-छात्राओं से जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासित रहकर कठिन परिश्रम करने को प्रेरित किया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली राइंका किलकिलेश्वर की छात्रा मीनाक्षी को नगद 500 रुपए एवं वर्तमान में चल रही प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के लिए 2 हजार रुपए प्रदान किए। पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राइंका गोनीखाल के अनुज कुमार प्रथम व राइंका किलकिलेश्वर के दिव्यांशु द्वितीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग की बालिका वर्ग में राइंका कपरोली की अंजलि प्रथम, धद्दी घंडियाल की खुशी द्वितीय एवं राइंका गोनीखाल की कंचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम एवं शिवम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नीमा नेगी प्रथम, कृष्णा द्वितीय एवं कंचन तृतीय रही। क्रीड़ा रैली के अध्यक्ष खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डा. यशवंत सिंह नेगी एवं रैली संयोजक प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रौथाण ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डा. मीना सेमवाल, मंजाकोट के प्रधानाचार्य केएस रावत, सतीश बलूनी, नैन सिंह चौहान, सुभाष लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *