कोटद्वार-पौड़ी

विज्ञान महोत्सव की अव्वल छात्राएं सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : राइंका कीर्तिनगर में संपन्न हुए ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राइंका मंजाकोट की छात्राओं तमन्ना, साक्षी और आंचल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मान किया गया।
तम्मन्ना ने पर्यावरण संबंधी चिंताओं, साक्षी व आंचल ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार बडोनी व विज्ञान अध्यापिका बसंती बुटोला ने किया। प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद तिवाड़ी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र रमोला, मनोज उनियाल, मनोज कुमार, संगीता भंडारी, पुष्पा चौहान, किरन घिल्डियाल व रश्मि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!