उत्तराखंड

नौजवानों को स्वरोजगार को प्रेरित किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। स्वावलम्बी भारत अभियान की बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला समन्वयक प्रीति शुक्ला ने प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से बेरोजगार नौजवानों को स्वरोजगार की जानकारी दी। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए स्वावलम्बी भारत अभियान की महिला समन्वयक प्रीति शुक्ला ने कहा कि इस अभियान से बेरोजगार नौजवानों को प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम सें प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की प्रेरणा देंगे। स्वयं रोजगार शुरु करने के लिए बैंकों से आर्थिक सहायता दिलवाएंगे और टेक्निकल लोगों से उनको ट्रेनिंग दिलवाएंगे। जिससे वह अपना व्यापार कर सकें। स्वावलम्बी भारत अभियान के जिला समन्वयक विशाल खेड़ा ने बताया कि जल्द ही केंद्र को शुरु किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अभी अग्रवाल ने किया। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक लक्ष्मी नारायण पटवा, सह जिला कार्यवाह बरीत सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला महिला समन्वयक अंशुल टंडन, ड़ प्रियंका तिवारी, पूजा शर्मा, हरीश बजाज, रश्मि रस्तोगी, अंजुल त्यागी शांति बाला, शांति वाला, मनोज मित्तल भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!