ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Spread the love

 

 

 

रुद्रपुर। बगवाड़ा मंडी में गुरुवार रात बाइक सवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। नदेली थाना बहेड़ी बरेली यूपी निवासी राजेश पाल पुत्र मिही पाल (28) सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा था कि गुरुवार शाम छह बजे राजेश अपनी बाइक से नाइट शिफ्ट करने के घर से सिडकुल की ओर निकला था। बगवाड़ा मंडी के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को पीटे से टक्कर मार दी। घायल को देखकर ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार होगा। वहीं घायल को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है। पुलिस फरार हुए ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

एक महीने के नवजात के सिर से उठा पिता का साया, घर में कोहराम

रुद्रपुर। नदेली थाना बहेड़ी बरेली यूपी निवासी 28 वर्षीय राजेश पाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी 15 माह पहले शादी हुई थी। उसका एक माह का एक बच्चा भी है। राजेश करीब एक साल से सिडकुल की एक एसी बनाने की कंपनी में काम करता था। गुरुवार रात वह नाइट शिफ्ट के लिए अपनी बाइक से सिडकुल जा रहा था। जहां बगवाड़ा मंडी के पास उसकी बाइक को एक ट्रक ने पीटे से टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर वह 50 मीटर तक घिसटता चला गया। राहगीर उसे किच्छा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन घायल की हालत देख चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक की मौत से एक महीने के नवजात के सिर से पिता का साया उठ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *