उत्तराखंड

झुमाधुरी महोत्सव की सांस्तिक कार्यक्रमों की धूम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। पाटन- पाटनी लोहाघाट में चल रहे झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव के दौरान देर रात तक सांस्तिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। जिसमें भूमसेन थारु उत्थान समिति गढीगोठ के साथ स्थानीय कलाकारों ने धूम मचाई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता पर सांस्तिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा रहे। दलनायक भीम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने दैणा होया खोलि का गणेशा हो के साथ सांस्तिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने मधू क्या भलि मुखडी तेरी, क्या भलो हसंनो तू जन जाए बाजार जुल्म हैंई जालों,मोहनी तेरी हरिया साड़ी,रुपसार मोती घुंघुरू ना बाजा छमा, छोलिया नृत्य सहित कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी गीतों की मन मोहक प्रस्तुति देकर ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर रात तक दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संचालन गिरीश कुंवर, जगदीश पाटनी ने संयुक्त रूप किया। इस मौके जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, प्रकाश राय, श्याम चौबे ,दीपक जोशी, सरिता अधिकारी, सचिन जोशी,भुवन चौबे,रिंकू अधिकारी, प्रकाश बोहरा, सुभाष विश्वकर्मा ,धन सिंह पाटनी, गंगा पाटनी, प्रकाश चंद्रा,सुभाष विश्वाकर्मा ,गौरव पांडेय मौजूद रहे।
नशे के खिलाफ किया जागरूक
लोहाघाट। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने नशा मुक्त देश भूमि अभियान के तहत जागरूक किया। कहा समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति व खासकर युवा पीढ़ी के नशे की गिरफ्त में आने के मद्देनजर संकल्प नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।इस दौरान चौकी प्रभारी बाराकोट हरीश प्रसाद, अशोक पुरी मौजूद रहे।
बालक वर्ग में अमित, बालिका सगुन ने मारी बाजी
लोहाघाट। झुमाधुरी महोत्सव में शुक्रवार को बालक बालिकाओं की क्रास कंट्री दौड़ आयोजित की गई। बालक वर्ग की आठ किमी दौड़ में अमित कुमार,सूरज भंडारी,अजय विश्वकर्मा, आशीष कुमार,नीरज सिंह, बालिका वर्ग की छह किमी दौड़ में सगुन कुंवर, शिवानी बिष्ट,दीक्षा कुंवर,सुमन पाटनी, अनुष्का कुंवर पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें स्थान पर रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!