उत्तराखंड

दो करोड़ से भृकुटि में होगा बाढ़ सुरक्षा के कार्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कपकोट विधानसभा के नगर पंचायत कपकोट के भृकुटि नाले की सुरक्षा दो करोड़ रूपये से होगी। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने भूमि पूजन किया। गड़िया ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आपदा काल समापन की ओर है। आपदा से हुए नुकसान के कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। सुरक्षा दीवार बनने के बाद 150 परिवार व 50 हेक्टेयर षि भूमि सुरक्षित होगी। कपकोट में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक गड़िया ने भूमि पूजन किया। नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दो करोड़, 800 रुपये की धनराशि से यह कार्य होगा। सुरक्षा कार्य होने से जहां 150 परिवार सुरक्षित होंगे वहीं षि भूमि भी बचेगी। आंगनबाड़ी केंद्र, झूला पुल तथा थाना परिसर की भी सुरक्षा होगी। हर साल बारिश में क्षेत्र के लोग दहशत में रहते हैं। सुरक्षा बाढ़ नियंत्रण बनने से यह समस्या हमेशा के लिए दूर होगी। इस मौके पर विक्रम शाही, सुरेश कांडपाल, चम्पा देवी, गोविंद बिष्ट, हरीश कोरंगा, गिरीश जोशी, सिंचाई विभाग के ईई जगत बिष्ट, सभासद तनुज तिरुवा, मुन्ना कपकोटी, भूपाल कपकोटी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!