मोटर नगर निर्माण कार्य पूरा न होने पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने देवी रोड़ स्थित मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डा निर्माण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। परिषद ने आप नेता अजय कोठियाल को पत्र देते हुए उक्त मामले को उठाने की मांग की है।
बुधवार को अजय कोठियाल को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि देवी रोड स्थित मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण करवाया जाना था, लेकिन वर्षों बाद भी बस अड्डे के नाम पर भूमि में केवल एक गड्ढा खुदा हुआ है। स्थिति यह है कि शहर में आमजन को पार्किंग के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही है। यदि समय पर आधुनिक बस अड्डे का निर्माण करवाया जाता है तो जनता की समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। कहा कि इस संबंध में पूर्व सैनिक कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती , उमेर्द ंसह चौधरी , वलबान सिंह रावत, सूरवीर खेतवाल, जीएस नेगी, अमरदीप सिंह रावत, मनोज पटवाल, सोहन सिंह नेगी, मेहरवान सिंह चौहान, जगमोहन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, पंकज नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *