कोटद्वार-पौड़ी

नींद से जागा निगम, हटाया अतिक्रमण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नगर निगम की ओर से शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शहर की सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बुधवार को निगम की टीम ने सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाते हुए एक दर्जन से अधिक व्यापारियों के चालान काटे। अभियान के दौरान कई व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया।
बुधवार को नगर निगम ने सड़को पर सामान सजाने, रेहड़ी लगाने व दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की। जैसे ही टीम गोखले मार्ग व स्टेशन रोड में पहुंची अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। सड़क पर फड़ लगाने वाले अपना सामान लेकर गलियों में भागने लगे। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे गए। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि शहर की सड़कों पर पसरे अतिक्रमण के लिए निगम की विशेष टीम गठित की गई है। टीम को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान कई व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया। वहीं, कई व्यापारियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का भी विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम स्थाई अतिक्रमण को हटाने के बजाय रेहड़ी-ठेली संचालकों को परेशान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!