11वें दिन भी जारी रहा एनएचएम कर्मियों का आंदोलन

Spread the love

पिथौरागढ़। दो सूत्रीय मांगों को लेकर जारी एनएचएम कर्मियों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मियों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। कहा मांगों को लेकर सरकार-बार आश्वासन देती है, लेकिन आश्वासन से आगे कभी बात नहीं बढ़ती। कहा बढ़ती महंगाई के इस दौरान में अल्पवेतन में उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है।
शुक्रवार को एनएचएम कर्मी टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। कर्मियों ने कहा प्रदेश भर में 5200 लोग एनएचएम के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से अल्प वेतन दिया जाता है। कहा वे लंबे समय से ग्रेड वेतनमान और नौकरी अवधि की समयसीमा 60 वर्ष करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें आश्वासन देने तक ही सीमित है। कहा इस बार वे पीटे नहीं हटेंगे। कर्मियों ने कहा अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *