संघर्षशील ताकतों से उपपा से जुड़ने की अपील

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने संघर्षशील ताकतों से 2022 के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए उपपा बेहतर मंच है। तिवारी ने कहा है कि पार्टी प्रदेश की अस्मिता को बचाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है। राष्ट्रीय पार्टियों ने प्रदेश का केवल शोषण किया है। यह साफ हो चुका है कि दिल्ली से संचालित होने वाली कठपुतली पार्टियां राज्य का भला नहीं कर सकती। तिवारी ने कहा कि जनता को गैर जरूरी मुद्दों से उलझाकर सत्ता प्राप्त करने की नापाक कोशिश करने वालों को सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा है कि पार्टी की 13 व 14 दिसंबर को रामनगर में हुई राजनीतिक समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में सक्रिय भागीदारी करने का फैसला लिया है। पार्टी इसके लिए राज्य के संघर्षशील, ईमानदार व उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्षरत सभी साथियों से एकजुट होने की अपील कर रही है। ताकि राज्य को सशक्त जनपक्षी राजनीतिक विकल्प प्रदान किया जा सके। उन्होंने संघर्षशील ताकतों से उपपा से जुड़ने का आह्वान किया। इसके तहत आगामी 23 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से द्वाराहाट में होने जा रही पार्टी की अहम बैठक में भागीदारी करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *