नि:शुल्क नेत्र शिविरों में 183 की जांच

Spread the love

25 को बेस चिकित्सालय किया रेफर, 15 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर में 183 लोगों के नेत्रों की जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल के निर्देशन व विवेकानंद नेत्रालय के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर में 71 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 53 को दवा वितरित की गई, वहीं 15 लोगो के नेत्र मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए, जिनका देहरादून स्थिति विवेकानंद नेत्रालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा देहरादून ले जाया जाएगा। वहीं, निर्मल आश्रम संस्थान द्वारा घर-घर जांच व स्कूल आई स्क्रीनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 112 छात्र-छात्राओं के नेत्रों की जांच की गई, जिसमें 25 को विस्तृत जांच व नेत्र विशेषज्ञ के परामर्श के लिए बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। नेत्र परीक्षण शिविरों में सेवा प्रदान करने वालों में विवेकानंद नेत्रालय की मेडिकल टीम में दृष्टिमितिज्ञ सौरभ बर्तवाल, अनूप पंवार, आशा देवी व निर्मल आश्रम सेवा संस्थान की मेडिकल टीम में गौरव नौटियाल, दृष्टिमितिज्ञ कुलेंद्र रावत, अमन सरियाल, आकाश राणा, सुखवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *