सांसद गढ़वाल ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सांसद गढ़वाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी से मुलाकात की।
तीरथ सिंह रावत ने अपने संसदीय क्षेत्र गढ़वाल के तहत लक्ष्मण झूला दुगड्डा मोहान रानीखेत एवं देवप्रयाग व्यास घाट सतपुली रिखडीखाल रामनगर सड़क मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित प्रस्ताव पर वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने, राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश बद्रीनाथ के तहत देवप्रयाग बाज़ार में पुल निर्माण करने के लिए जल्द संस्तुति देने का आग्रह किया। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है, सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास अब देखने को मिल रहा है, देश के सड़क एवं परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यकाल में देश के सड़कों में सुधार के साथ-साथ कनेक्टिविटी बहुत बड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *