उत्तराखंड

एमपीजी कलेज मसूरी की शिक्षिका को विवेकानंद पुरस्कार मिला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। केरल की प्रतिष्ठित संस्था इंस्टीट्यूट अफ रिसर्चर्स द्वारा रसायन विज्ञान के क्षेत्र में ड़ रुचि बडोनी सेमवाल के उत्ष्ट शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए विवेकानंद पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। रुचि बडोनी एमपीजी कलेज के रसायन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं प् वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयाषिकेश एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं प् उन्होंने नेचुरल प्रोडक्ट्स केमिस्ट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। मुख्यत: मध्य हिमालय क्षेत्र के औषधीय पौधों पर किया गया शोध उल्लेखनीय है। वहीं गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से हिमालयी पौधों का रासायनिक एवं औषधीय अध्ययन से सम्बंधित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने रसायन विज्ञान विषय में यूजीसी के ड़ डीएस कोठारी पोस्टडक्टरल फेलो के रूप में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में शोध को और विस्तारित किया। विशेषकर किन्गोड़ और बुरांश के रंजक एवं उनके रसायनिक गुणों की जांच को अपने शोधकार्य में शामिल किया। उन्होंने श्वाने विश्वविद्यालय प्रिटोरिया साऊथ अफ्रीका में एनआरएफ पोस्टडक्टरल फेलोशिप के दौरान परंपरागत चिकित्सा आधारित उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने शोध करियर में अभी तक 88 शोध पत्र, 8 किताब, 5 अध्याय एवं 2 पेटेंट प्रकाशित किये हैंप् विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण उन्हें 2022 में राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार ने उत्ष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया था। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा 2022 और 2023 में जारी दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में भी उन्हें शामिल किया। जापान, थाईलैंड आदि देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में आमंत्रित वक्ता के रूप में ड़ सेमवाल ऊचाई वाले क्षेत्रों के औषधीय और सुगंधित पौधों के रासायनिक गुण व उनकी उपयोगिता से संबंधित विषयों पर भी अपने विचार रख चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!