मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने अंबानी को ई-मेल के जरिए धमकी देते हुए 20 करोड़ रुपए की मांग की है और पैसे न देने की सूरत में जान से हाथ धोने की बात कही है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात शख्स ने 27 अक्तूबर को यह धमकी भरा ईमेल किया है। मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर मुंबई के गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *