नगर निगम ने किया अतिक्रमण चिन्हित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम ने एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने बदरीनाथ मार्ग पर अवैध अतिक्रमण चिन्हित किया। अचानक हुई इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
सोमवार को नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग की संयुक्त टीम ने बदरीनाथ मार्ग पर अवैध अतिक्रमण चिन्हित किया। अतिक्रमण को पूर्व में चिन्हित किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर और लॉकडाउन की वजह से नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग की संयुक्त टीम अतिक्रमण चिन्हित नहीं कर पाई। नगर निगम के नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर आने से अतिक्रमण का सर्वें नहीं हो पाया। क्योंकि समय-समय पर शासन की ओर कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार लॉक डाउन किया गया। नगर निगम द्वारा हाईकोर्ट और उत्तराखण्ड शासन को पत्र भेजा गया कि वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में सर्वे कार्य किया जाना संभव नहीं है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही सर्वे किया जाना संभव है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों प्रार्थना पत्र दिया गया। उन लोगों द्वारा सूचना का अधिकार लगाया गया कि उनके प्रार्थना पत्र पर क्या कार्यवाही हुई। इसलिए दोबारा से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में अगर अतिक्रमण पाया गया तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *