पालिकाध्यक्ष सीमा षाली व एकता मंच के संयोजक आकाश षाली ने बांटे सैकड़ों तिरंगे

Spread the love

नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्वस को धूमधाम से मनाते हुए नगर पालिका में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सीमा षाली व एकता मंच के संयोजक आकाश षाली ने सैकड़ों लोगों को तिरंगा वितरण कर घरों में तिरंगा लगाने को प्रोत्साहित किया। पालिकाध्यक्ष की ओर से इस मौके पर नगर पालिका हाल में गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का 3 से 6 का शो फ्री में नगर के लोगों को दिखाया गया। तिरंगा वितरण कार्यक्रम पर नगर पालिकाध्यक्ष सीमा षाली ने कहा कि आजादी हम लोगों के लिए कितनी अहम है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज हम देश में अपने तरह से जीने को स्वतंत्र है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली पानी जैसी सेवाओं को उपभोग अपने अंदाज में कर रहे हैं। यह आजादी कई कुर्बानियों के बाद हमें मिली है। इसके लिए हमे आजादी के नायकों को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिनके बुते हमें आज यह स्वतंत्र माहौल नसीब हो रहा है। एकता मंच के संयोजक आकाश षाली ने कहा कि आजादी के मायनों को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के योद्घाओं की कुर्बानियों का परिणाम ही आजादी है। कहा कि सभी को अपनी भाषा व संस्ति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। ताकि अन्य राज्यों की तरह हमारी भाषा की फिल्में भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम बनायें। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, डा वीर सिंह रावत, शिबु सजवाण सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *