जोशीमठ में हुआ हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

Spread the love

चमोली। सीमान्त नगर जोशीमठ में पालिका परिषद के सौजन्य से हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका बोर्ड समेत पालिका कर्मियों, विभिन्न स्कूल व स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। तिरंगा रैली के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह एवं जोश नजर आया। लोग हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा उंचा रहे हमारा जैसे जयघोष लगाते हुए पूरे बाजार से गुजरे। नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार के नेतृत्व में जोशीमठ बाजार में तिरंगा रैली निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी नगर वासियों से अपने अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आहवान किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्षाषि सती, ईओ भारत भूषण, सभासद अमित सती, समीर डिमरी, दिक्का देवी, गौरव नंबूरी, आरती उनियाल आदि मौजूद रहे।
पीजी कलेज ने निकाली रैलीरू पीजी कालेज से रोपवे तिराहे तक पीजी कालेज जोशीमठ ने भी तिरंगा रैली का आयोजन किया प्राचार्य ड़ विश्वनाथ खाली के नेतृत्व में किया। तिरंगा यात्रा में छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। तिरंगा रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेड क्रस सोसाइटी, नमामि गंगे तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ड़ विश्वनाथ खाली, नमामि गंगे कार्यक्रम के काँर्डिनेटर ड. गोपाल ष्ण सेमवाल, ड सुमन सिंह राणा ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार, ड जीके सेमवाल, ड़ चरण सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *