नगर पालिका ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

 

नई टिहरी। नरेन्द्रनगर नगर पालिका की ओर से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के आठवें दिन नगर की नालियों और सार्वजनिक शौचालयों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के अंदर बनी नालियों में पालिका की ओर से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया।

Project 2
नरेन्द्रनगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। नगर में निरंतर सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। कहा प्रत्येक घर और दुकानदारों को कूड़ेदान दिए गए हैं। नगर के लोगों से निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *